नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई:- बुद्ध भगवान की मूर्ति के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ...जाने कैसे ?
Satyoday Bharat News
0
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7:40 बजे मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना नौतनवां पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बरवाकला अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान निसान मैगनाइट कार (UP56BC3219) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से पीली धातु की बुद्ध भगवान की एक मूर्ति, 50 हजार रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।
मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में विद्यासागर (20) पुत्र गजेंद्र केवट निवासी किशुनपुर सोबड़ा थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज तथा राम सिंह पासी पुत्र सुमेर पासी निवासी टरगोली सोनवाला, जिला नवलपरासी (नेपाल) शामिल हैं।
बरामदगी के संबंध में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना नौतनवां के उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल सुनील सिंह यादव तथा एसएसबी टीम के निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर, उपनिरीक्षक जतिन, हेड कांस्टेबल सलुन्खे पेन्डरीनाथ, कांस्टेबल राजाराम वर्मा, निरपेन राजवंशी और राजेंद्र यादव शामिल रहे।
إرسال تعليق